इंदौर | मध्यप्रदेश के इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ विधायक बनने नहीं आया हूं। पार्टी की ओर से मुझे बड़ी जवाबदारी मिलेगी। विजयवर्गीय बुधवार को इंदौर के बाणगंगा इलाके के कुम्हार खाड़ी में आयोजित लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा – ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, भारतीय जनता पार्टी की सरकार फिर से बनने वाली है। मैं खाली विधायक बनने नहीं आया हूं। मुझे और भी कुछ बड़ी जवाबदारी मिलेगी पार्टी की ओर से। और जब बड़ी जवाबदारी मिलेगी तो बड़ा काम भी करूंगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमने विकास किया है और हम विकास करेंगे।’
विजयवर्गीय के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में कई तरह की कयासबाजी शुरू हो गई है। इससे पहले विजयवर्गीय ने कहा था कि मेरी तो विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं है। लेकिन पार्टी का आदेश है, इसलिए लड़ रहा हूं।
