Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

चंडीगढ़ भाजपा मेयर ने पद से इस्तीफा दिया , तो AAP के 3 पार्षदों ने भाजपा ज्वाइन की

चंडीगढ़/दिल्ली | देश की राजनीति ने अब जनता के मतों को चोट पहुचाना शुरू कर दी है जनता के वोट देने का जैसे महत्व ही ख़त्म हो गया है , जीते हुए नेता रातो रात दल बदल कर जनता के निर्णय को धुकराने का काम कर रहे है |

अब मामला  आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 पार्षदों से जुडा हुआ सामने आया जिन्होंने  रविवार रात दिल्ली पहुंचकर भाजपा ज्वॉइन कर ली है। पूनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरणजीत सिंह काला को पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। अब सोमवार की सुनवाई के बाद अगर सुप्रीम कोर्ट दोबारा मेयर चुनाव करवाने का आदेश देती है, तो BJP की जीत लगभग तय होगी।

 चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर बने मनोज सोनकर ने रविवार (18 फरवरी) देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने मेयर के इस्तीफे की पुष्टि की है। आज चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है।

सुप्रीम कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई I.N.D.I.A गठबंधन के मेयर पद के उम्मीदवार कुलदीप कुमार टीटा की तरफ से दायर की गई याचिका पर होगी। गठबंधन ने BJP पर आरोप लगाया है कि चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में चुनाव अधिकारी अनिल मसीह ने वोटों की गिनती में धांधली की। जिससे BJP ने धोखे से अपना मेयर बनाया है।

Related posts

मध्यप्रदेश के कई बड़े शहर के लिए आज से पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा शुरू , शुरू के 30 दिन किराए में 50 प्रतिशत डिस्काउंट

jansamvadexpress

चरस ….गांजा ….स्मेक …………..और एमडी ड्रग्स ..यहाँ सब मिलता है : उज्जैन बनता जा रहा नशे का हाट स्पोर्ट , पुलिस जानकर भी अंजान

jansamvadexpress

मिजोरम में 03 दिसंबर को नहीं होगी मतगणना , इसाई समाज की मांग पर 04 दिसंबर को की जाएगी मतगणना

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token