नई दिल्ली | आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षीय दलों द्वारा बनाए गए गठबंधन का नाम UPA से बदलकर I.N.D.I.A. रखे जाने के बाद देश में एक नया विवाद शुरू हो गया है , ये विवाद अब देश के नाम को लेकर है , विपक्ष के गठबंधन के नाम को शार्ट फॉर्म में पढ़ा जाए तो उसका अर्थ इंडिया बन रहा है ऐसे में अब केंद्र सरकार ने देश के नाम को भारत में प्रचलित करना शुरू कर दिया है , हालही में G 20 के निमंत्रण कार्ड सामने आया है जिसमे देश के प्रधानमंत्री को ‘प्रेसीडेंट ऑफ इण्डिया ‘ की जगह ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ लिखा गया है |
G20 के इन्विटेशन कार्ड में ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ लिखने के बाद अब PM के अफिशियल दौरे पर भी ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखा गया है। मोदी बुधवार को 20वें आसियान-इंडिया सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया सम्मेलन (EAS) में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे।
PM के इस दौरे से जुड़ा एक इन्विटेशन कार्ड BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोशल मीडिया x (पहले टि्वटर) पर शेयर किया। जिसमें ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिखा नजर आ रहा है।
यही कार्ड कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी शेयर किया और लिखा, देखो मोदी सरकार कितनी कंफ्यूज है! इवेंट का नाम 20वां आसियान-इंडिया सम्मेलन है, जिसमें हिस्सा लेंगे भारत के प्रधानमंत्री। यह सब ड्रामा इसलिए हो रहा है क्योंकि विपक्ष एकजुट हो गया है।
इन्डिया शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई
INDIA नाम को लेकर विवाद तब से शुरू हुआ जब विपक्ष की 28 पार्टियों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया। गठबंधन की पहली बैठक बेंगलुरु में 18 जुलाई को हुई थी। इसमें अलायंस का नाम I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) रखा गया था। इसके बाद भाजपा विपक्ष पर हमलवार हो गई। PM मोदी ने INDIA की जगह इसे घमंडिया गठबंधन का नाम दिया। वहीं विपक्ष ने पलटवार करते हुए कहा था कि, BJP को INDIA नाम लेने से इतनी दिक्कत क्यों है।


