Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पोला तिहार पर पाटन क्षेत्रवासियों को दी उफरा-रवेली सेतु की सौगात

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पोला तिहार के अवसर आज दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने ग्राम उफरा और ग्राम रवेली के मध्य खारून नदी पर 8 करोड़ 35 लाख 81 हजार रूपए की लागत से नव निर्मित पुल का लोकार्पण कर आवागमन हेतु जनता को समर्पित किया। पुल निर्माण से क्षेत्र के 24 ग्रामों की लगभग 50 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी। पुल निर्माण से क्षेत्रीय जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है और राजधानी रायपुर का दुर्ग जिला मुख्यालय से सीधा आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस मौके पर ग्राम उफरा में खारून नदी के तट पर बाबा कुटीर हनुमान मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम महुदा में आयोजित पोला महोत्सव में शामिल हुए। महोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पहुना बहनों और ग्रामवासियों को पोरा तिहार की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बैलों की पूजा अर्चना की और बैल दौड़ का शुभारंभ किया। महोत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

उमर अब्दुल्ला गांदरबल से चुनाव लड़ेंगे:बोले- PDP ने हमारे घोषणापत्र की नकल की

jansamvadexpress

डकाचिया में यादव अहीर समाज का 29 वाँ  सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ,55 जोड़ों का हुआ विवाह

jansamvadexpress

तेलंगानाः हजार स्तंभ मंदिर के नृत्य मंडप का पुनरुद्धार कार्य पूरा

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token