Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

शिमला, जम्मू, धर्मशाला-देहरादून से भी ठंडे MP के शहर

सर्द हवाओं से पूरे मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। दतिया, ग्वालियर, राजगढ़, खजुराहो, रीवा और पचमढ़ी की रातें शिमला, जम्मू, धर्मशाला-देहरादून से भी ठंडी हैं। दतिया में टेम्प्रेचर रिकॉर्ड 3.0 डिग्री पहुंच गया है, जबकि बाकी शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे है। ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव जैसे कई शहर तो दिन में ठिठुर रहे हैं। भोपाल और इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ी हुई है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 26 जनवरी के बाद दिन-रात के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

प्रदेश में सोमवार को भी कड़ाके की ठंड का असर रहा। ग्वालियर और खजुराहो में कोल्ड-डे यानी ठंडा दिन दर्ज किया गया। खजुराहो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां एक ही दिन में पारा 5.6 डिग्री लुढ़ककर 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कई शहरों में शीतलहर का असर भी देखने को मिला। बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। भोपाल में 24.3 डिग्री, इंदौर में 23.8 डिग्री, जबलपुर में 23.8 डिग्री एवं उज्जैन में 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related posts

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में शीत लहर का कहर, जनजीवन प्रभावित

jansamvadexpress

NIA: गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित; एनआईए ने 2022 के मामलों में दाखिल की चार्जशीट

jansamvadexpress

विक्रमोत्‍सव 2023-आदि विक्रमादित्‍य ने दर्शकों को दिखायी रहस्‍यमयी दुनिया

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token