Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई: तिरुपति लड्डू विवाद में पांच याचिका पर होगी सुनवाई

आंध्र प्रदेश के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति मंदिर) में प्रसादम (लड्डुओं) में जानवरों की चर्बी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की बेंच 5 याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।

इनमें से दो मुख्य याचिकाएं भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी की तरफ से लगाई गई हैं। एक अन्य याचिका एडवोकेट सत्यम सिंह की तरफ से लगाई गई। कोर्ट सभी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा।

TTD के पूर्व अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी की तरफ से याचिका में कहा गया कि, चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने जानबूझकर दस्तावेज जारी किए ताकि भक्तों में भ्रम फैले। याचिका में मंदिर की परंपराओं की रक्षा के महत्व पर जोर दिया गया है, क्योंकि प्रसाद के रूप में लड्डू बनाना भारतीय संविधान के आर्टिकल 25 के तहत संरक्षित एक धार्मिक प्रथा है।

तिरुपति प्रसादी मामले में याचिका कर्ता ने पूछे ये सवाल

  • भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की तरफ से लगाई गई याचिका में स्वामी ने पांच सवाल पूछे हैं।
  • क्या घी का सैंपल प्रसाद में इस्तेमाल किए गए घी से लिया गया था या रिजेक्ट किए गए घी के लॉट से?
  • प्रसाद के लिए घी किसने भिजवाया। मिलावटी घी की खरीद से कौन सा आपूर्तिकर्ता जुड़ा था?
  • क्या जांच रिपोर्ट में किसी तरह के गलत तथ्य पेश किए गए। क्या गड़बड़ी की गुंजाइश है?
  • मंदिर कमेटी ने  क्या घी की जांच की। अगर की तो उसके बाद घी कब खरीदा गया?
  • मंदिर के प्रसाद में गड़बड़ी से जुड़ी रिपोर्ट मंदिर कमेटी को जारी करनी चाहिए। पॉलिटिकल पार्टी को क्या परमिशन है?

मंदिर में राजनीति हावी , सत्तधारी कर रहे पूजा तो विपक्षी नेताओ के प्रवेश पर रोक

तिरुपति मंदिर के प्रसाद में एनीमल फैट की बात सामने आने के बाद से लगातार राजनीति हो रही है। डिप्टी CM पवन कल्याण ने रविवार (22 सितंबर) से 11 दिनों की प्रायश्चित दीक्षा की शुरुआत की। इस दौरान वह उपवास करेंगे। पवन ने कहा- मुझे अफसोस है कि मैं मिलावट के बारे में पहले क्यों नहीं पता लगा पाया। मुझे दुख हो रहा है। इसके लिए प्रायश्चित करूंगा।

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण तपस्या करते हुए

वहीं आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन रेड्डी को मंदिर जाने की इजाजत नहीं दी गई। जगन 28 सितंबर को तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में विशेष अनुष्ठान करने वाले थे। एक दिन पहले ही उन्हें नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कहा गया है कि YSRCP पार्टी के कार्यकर्ताओं को तिरुमाला मंदिर जाने की इजाजत नहीं है

Related posts

संसद की स्टैंडिंग कमेटियों की घोषणा होगी जल्द : कांग्रेस ने छ कमेटियो की अध्यक्षता मांगी

jansamvadexpress

रतलाम रेल मंडल की ये ट्रेन होगी प्रभावित

jansamvadexpress

आज उज्जैन आएँगे मुख्यमंत्री डॉ यादव : चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बजट संदेश कार्यक्रम में देंगे बजट उद्बोधन

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token