Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट रिटायर्ड जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के उपराष्ट्रपति कैंडिडेट: मुकाबला NDA के सीपी राधाकृष्णन से

नई दिल्ली || विपक्षी इंडिया गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाया है. वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट, गुवाहाटी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जज रहे और 2013 में गोवा के पहले लोकायुक्त बने थे. जयराम रमेश ने बताया कि गठबंधन ने सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया है. विपक्षी इंडिया गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे ने इसका ऐलान किया, जबकि कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि गठबंधन ने सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया है. उनका मुकाबला एनडीए गठबंधन के सीपी राधाकृष्णन से होगा.

इंडिया गठबंधन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर सुदर्शन रेड्डी के नाम का ऐलान किया. कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि सभी पार्टियों ने सहमति से उनके नाम को फाइनल किया है. टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने बताया कि आम आदमी पार्टी भी सुदर्शन रेड्डी के नाम से सहमत है

79 साल के रेड्‌डी गुवाहाटी हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। वे संयुक्त आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। 2007 में सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था।खास बात है कि दोनों उम्मीदवार दक्षिण से हैं। रिटायर जस्टिस रेड्डी आंध्रप्रदेश से, जबकि सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु से हैं। राधाकृष्णन 20 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।उपराष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई की रात अचानक इस्तीफा देने की वजह से हो रहा है। 74 साल के धनखड़ का कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

कौन हैं विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रिटायर जस्टिस रेड्डी

रिटायर जस्टिसका जन्म 8 जुलाई 1946 को हुआ था। उन्होंने बीए, एलएलबी की है। 2 मई, 1995 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया। इसके बाद 5 दिसंबर 2005 को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट जज के तौर पर 2011 में उनका रिटायरमेंट हुआ था।

तमिलनाडु के ही रहने वाले हैं NDA के उम्मीदवार राधाकृष्णन

I.N.D.I.A. ब्लॉक की तरफ से ISRO साइंटिस्ट या DMK सांसद शिवा में किसी भी एक नाम पर सहमति बनी, तो देश के दूसरे सबसे बड़े संवैधानिक पद के लिए यह मुकाबला ‘दक्षिण बनाम दक्षिण’ होने की संभावना है।क्योंकि भाजपा ने 17 अगस्त को NDA की तरफ से तमिलनाडु के ही सीपी राधाकृष्णन को अपना उपराष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया है। सीपी राधाकृष्णन अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

 

Related posts

महाकाल मंदिर दर्शन के नाम पर अवैध वसूली : आरोपियों की संख्या हुई 11 , दो मीडिया कर्मी सहित पूर्व भस्म आरती प्रभारी बना आरोपी

jansamvadexpress

आज इंदौर में प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन , इंदौर आने वाले ट्राफिक से बचने के लिए समझे रूट

jansamvadexpress

सलमान के बाद शाहरुख़ खान को मिली धमकी : 50 लाख की फिरोती की मांग

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token