Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश से आज टकराएगा साइक्लोन मिचौंग, तेज रफ़्तार की हवा के साथ बारिश

बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठा साइक्लोन मिचौंग आज दोपहर 1 बजे आंध्र प्रदेश के बापटला के पास नेल्लोर-मछलीपट्‌टनम के बीच टकराएगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे (KMPH) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

साइक्लोन को लेकर आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट है। राज्य सरकार ने तिरुपति, नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, पश्चिम गोदावरी, कोनसीमा और काकीनाड़ा जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। इन 8 जिलों में NDRF और SDRF की 5-5 टीमें तैनात हैं। इसके अलावा कोस्ट गार्ड, आर्मी और नेवी के जहाज और एयरक्राफ्ट को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

तमिलनाडु में मंगलवार को बारिश में कमी आई। रविवार-सोमवार को तूफान ने चेन्नई में काफी तबाही मचाई। अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 16 घंटे से बंद चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गया है। 4 नवंबर को रनवे पर पानी भरने की वजह से करीब 70 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थीं। 30 फ्लाइट्स बेंगलुरु डायवर्ट किए गए थे।

Related posts

CBI ने BSNL के GM को रिश्वत लेते पकड़ा

jansamvadexpress

ग्वालियर में व्यापारियों का आज धरना प्रदर्शन , शहर में व्यापारियों के साथ हो रही लूट की घटना से नाराज व्यापारी

jansamvadexpress

फिल्म शूटिंग के लिए उज्जैन पहुंचे भाजपा सांसद पहले महाकाल का आशीर्वाद लिया : भस्म आरती में शामिल हुए

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token