Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

आज से इंदौर की बैंको में बदले जा सकेंगे 2000 रु के नोट

इंदौर | RBI द्वारा दो हजार के नोट पर लिए गए निर्णय के बाद  आज से इंदौर  की लगभग 600 बैंकों में खाताधारक  आसानी से 2 हजार के नोट बदलने  जा सकेंगे। आप इन्हें अपने बैंक अकाउंट में जमा भी करवा सकते हैं। हालांकि सोमवार को लोगों ने अपने खाते में दो हजार के नोट जमा करवाए हैं। बैंक अधिकारियों का कहना है कि सामान्य दिनों की तुलना में सोमवार को दो हजार के नोट के जमा करने का फ्लो ज्यादा रहा।

हालांकि दो हजार के नोट बदलाने के दिशा-निर्देश को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है। मसलन एक बार में कोई व्यक्ति अलग-अलग बैंकों में जाकर 10-10 की संख्या में  कई नोट बदला सकता है। दोबारा कोई व्यक्ति नोट बदलाने उसी बैंक में पहुंचा तो उसे कैसे ट्रैक किया जाएगा। ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब बैंक अधिकारियों के पास भी नहीं है।

उनका कहना है कि जैसे-जैसे ऊपर से निर्देश मिलते रहेंगे, उन्हें लागू करते रहेंगे। फिलहाल हम इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि लोगों को नोट बदलाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मंगलवार से नोट बदलने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। बैंक में सामान्य काउंटर से ही नोट बदलने की व्यवस्था रहेगी। भीड़ अधिक होने पर अलग से काउंटर बनाया जाएगा।

Related posts

मध्यप्रदेश में बड़ा रेल हादसा दो मालगाड़ी की आमने सामने हुई भिडंत सिंहपुर रेलवे स्टेशन में दो माल गाड़ियों के बीच भिड़ंत, तीन डिब्बे पलटे, लोको पायलट की मौत

jansamvadexpress

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पोलेंड दौरे पर : ट्रेन से युक्रेन भी जाएँगे मोदी

jansamvadexpress

इंदौर में रात भर हुई बारिश , उज्जैन में रात भर रहा बारिश का मौसम चलती रही ठंडी हवाए

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token