Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन के शिप्रा तट पर दिखा छट पूजा का उत्साह , सुबह से ही श्रधालुओ का जमावड़ा दिखने लगा

उज्जैन | बिहार, उत्तरप्रदेश का प्रमुख पर्व छठ उत्साह उज्जैन में भी मनाया गया। रविवार को शिप्रा तट सहित विक्रम विश्वविद्यालय के विक्रम सरोवर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आराधना के लिए पहुंचे। इसी तरह अगले दिन  सोमवार को अल सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महाव्रत का समापन हुआ। इस दौरान शिप्रा नदी पर खासी भीड़ रही।

शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छट पूजन का सोमवार सुबह समापन हो गया, चार दिन तक पूर्वांचल की संस्कृति में बिहार उत्तर प्रदेश झारखंड सहित अन्य राज्यों की महिलाएं शिप्रा नदी के रामघाट पहुंची। यहाँ रविवार को को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया और संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए एकत्र होकर भगवान से प्रार्थना की। शहर में करीब 6 हजार लोगों इस पर्व में सहभागिता करते हैं।

 

Related posts

बदनवार के हिमालिया किड्स स्कूल में आयोजित फ़ैशन शो

jansamvadexpress

लोकसभा से पहले मोदी का पसमांदा मुस्लिम पर फोकस क्यों

jansamvadexpress

पूरी और उज्जैन में आज निकलेगी जगन्नाथ यात्रा , पूरी में दो दिन होगी यात्रा तो उज्जैन में इस बार तीन रथ होंगे शामिल

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token