Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयधर्मराजनीतिराष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजिजू होंगे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में शामिल : पीएम मोदी की और से चादर करेंगे पेश

अजमेर ||  राजस्थान के अजमेर में स्थित विश्व प्रसिद्द ख्वाजा मोईन उद्दीन चिस्ती गरीब नवाज की मजार पर इन दिनों उर्स का आयोजन चल रहा है ,.जहा पर शनिवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में  केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री तथा संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू  आएंगे। वे ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स  के आयोजन में शामिल होंगे और उर्स मुबारक  मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की और से  चादर पेश करेंगे। केन्द्रीय  मंत्री की यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया। हर वर्ष ख्वाजा साहब के सालाना उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री की ओर से दरगाह शरीफ पर चादर पेश की जाती है।

सामान्यतः केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री प्रधानमंत्री की तरफ से चादर चढ़ाए जाने के अवसर पर उपस्थित रहते हैं। मंत्री किरेन रिजिजू दरगाह के वेब पोर्टल और श्रद्धालुओं के लिए ‘गरीब नवाज’ ऐप जारी करेंगे। इसके अलावा वे उर्स आयोजन के लिए ऑपरेशन मैनुअल भी जारी करेंगे।

दिल्ली से  जयपुर और वह से  सड़क मार्ग से आएंगे अजमेर

केन्द्रीय मंत्री किरेन  रिजिजू शनिवार को सुबह 7.15 बजे विमान से जयपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से अजमेर आएंगे। सुबह 11 बजे वह अजमेर दरगाह शरीफ पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई चादर पेश करेंगे।

Related posts

नौसेना ने 11 समुद्री लुटेरों से बचाए 19 पाकिस्तानी नाविक

jansamvadexpress

धनवंतरि आयुर्वेद महाविद्यालय में निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवा प्रदान की

jansamvadexpress

रफ़्तार से आई मौत और बच गई जान : बुलेट सवार ने आँखों के सामने किया मौत से सामना

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token