Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

नौसेना ने 11 समुद्री लुटेरों से बचाए 19 पाकिस्तानी नाविक

नौसेना ने 11 समुद्री लुटेरों से बचाए 19 पाकिस्तानी नाविक:सोमालिया के तट के पास चलाया अभियान; यह 36 घंटों में दूसरा ऑपरेशन
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास से सोमवार को 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई। ईरान के झंडे वाले जहाज को 11 समुद्री लुटेरों ने किडनैप कर लिया था। इसके बाद नौसेना ने जहाज को रेस्क्यू करने के लिए अपना युद्धपोत INS सुमित्रा भेजा था। नौसेना ने रेस्क्यू किए जहाज का नाम FV अल नाईमी बताया है।

रेस्क्यू की कॉल मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों को सभी नाविकों को छोड़ने के लिए मजबूर किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लुटेरों को पकड़ लिया। पिछले 36 घंटे में ये दूसरा मामला है जब भारतीय नौसेना ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए अपना युद्धपोत भेजा।

रविवार रात को भी भारत ने ईरान के फिशिंग वैसेल FV ईमान का रेस्क्यू किया था। इसे भी समुद्री लूटेरों ने पकड़ लिया था। इस पर 17 ईरानी क्रू मेंबर्स सवार थे। दोनों ऑपरेशन कोच्चि के पश्चिम से 850 नॉटिकल मील यानी 1574 किलोमीटर दूर चलाए गए।

Related posts

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा दिए जाने की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की जमानत पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई

दुसरे चरण के मतदान में राजस्थान की 13 सीटो पर मतदान जारी , वसुंधरा , गेहलोत , बिरला ने किया मतदान

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment