Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

लालू यादव के बाद अब तेजस्वी से पूछताछ करेगी पटना ED

पटना | लैंड फॉर जॉब मामले में आज ED बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी। पिता लालू प्रसाद की तरह ही इनसे भी ED की दिल्ली और पटना टीम के अधिकारी पूछताछ करेंगे। सूत्रों के अनुसार करीब 60 से अधिक सवालों की लिस्ट पहले से ED ने तैयार कर रखी है।

तेजस्वी थोड़ी देर में राबड़ी आवास से पटना के बैंक रोड स्थित ED दफ्तर पहुंचेंगे। तेजस्वी को ED ने 5 जनवरी को पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था, लेकिन वे नहीं गए थे। तब वे बिहार के डिप्टी सीएम थे। तेजस्वी से पूछताछ को लेकर ED ऑफिस के बार सुरक्षा बढ़ा दी गई।

इससे पहले सोमवार को ED ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से 10 घंटे पूछताछ की। पटना के ED दफ्तर में सुबह 11 बजे से शुरू हुआ सवाल-जवाब का दौर रात 9 बजे जाकर खत्म हुआ। ED सूत्रों के मुताबिक, ED ने आरजेडी सुप्रीमो लालू से 50 से अधिक सवाल किए। उन्होंने ज्यादातर जवाब हां या ना में ही दिया।

Related posts

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

cradmin

आज 21 अक्टुम्बर से नामांकन की शुरुवात,30 अक्टुम्बर अंतिम तिथि

फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे महाकाल की शरण में:पति विक्की जैन के साथ भस्म आरती में शामिल हुई

Leave a Comment