Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीयस्वास्थ्य और फिटनेस

बच्चो की जान लेने वाली जहरीली सिरप की बिक्री पर मध्यप्रदेश में बेन : तमिलनाडु में भी कम्पनी के सभी प्रोडक्ट पर बेन लगा

भोपाल /छिंदवाडा ||

मध्य प्रदेश में के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप से हुई 9 बच्चों की मौत के बाद इस पर बैन लगा दिया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्य प्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है

सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था। आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है। बच्चों की दुखद मृत्यु के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी। राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय डॉक्टर की सलाह पर बच्चों को कोल्ड्रिफ (Coldrif) और नेक्स्ट्रो-डीएस (Nextro-DS) कफ सिरप देने की बात सामने आई थी। बच्चों की मौत के बाद जांच के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

सीएम ने लिखा- आज सुबह जांच रिपोर्ट मिली

सीएम डॉ. मोहन यादव ने X पर लिखा- छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है।

सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है। इसलिए घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था। आज सुबह जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। रिपोर्ट के आधार पर कड़ा एक्शन लिया गया है।

कोल्ड्रिफ और नेक्स्ट्रो-डीएस सिरप तमिलनाडु और  एमपी में बैन

मध्यप्रदेश के छिंदवाडा में दो सिरप के उपयोग से छ बच्चो की जान चली गई , उक्त सिरप से पहले बच्चो की किडनी फेल हुई जिसके बाद बच्चो की मौत हो गई कई बच्चो को उपचार के लिए नागपुर भेजा गया ऐसा ही मामला राजस्थान में भी सामने आया , प्रथम कार्रवाही के तोर पर डोक्टर ने बच्चो की मौत का कारन सिरप को माना था जिसके बाद छिंदवाडा में उक्त सिरप पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था , जाँच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हुआ की सिरप कांचीपुरम तमिलनाडु की एक फेक्ट्री से बन कर आ रकः था जो की जहरीला था मध्यप्रदेश सरकार ने रिपोर्ट आने के बाद तत्काल प्रदेश में उक्त कंपनी के सभी प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी है वही तमिलनाडु सरकार ने भी सिरप को बेन कर दिया |

 

Related posts

भाजयुमो नेता की हत्या के आरोपी का मकान जमीदोज किया

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान परिवार सहित उज्जैन आए : महाकाल के दर्शन किए

पुष्प नक्षत्र पर सोने के जेवर खरीद रहे है तो सावधान : गोल्ड केरेट और प्राइस क्रास चेक करें फिर ख़रीदे , DP ज्वेलर्स पकड़ा जा चूका है नकली होलमार्क केस में

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page