Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए दिसंबर में भारत आएंगे

नई दिल्ली || रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वे दिसम्‍बर महीने की शुरुआत में भारत की अपनी आगामी यात्रा को लेकर आशान्वित है। वे अपने प्रिय मित्र और रूस के भरोसेमंद साझेदार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ बैठक करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सोची में 2025-वाल्डाई चर्चा क्लब में राष्‍ट्रपति पुतिन भारत में रूस की दीर्घकालिक विश्‍वास की पुन: पुष्टि की। उन्‍होंने प्रधानमंत्री मोदी को विचारपूर्ण और बुद्धिमान नेता बताया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके राष्‍ट्र के हितों के प्रति सकारात्‍मक विचार रखते हैं। राष्‍ट्रपति पुतिन ने भारत के स्‍वाधीनता संग्राम के दिनों से ही भारत-रूस के संबंधों को विशेष और विश्वसनीय बताया। उन्‍होंने भारत द्वारा सोवियत संघ के समर्थन को सदा याद करने की बात का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि दोनों देशों ने बिना विवाद या भिन्‍नताओं के मित्रतापूर्ण संबंध बनाए हैं।

राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि दोनों देशों के बीच का मौजूदा व्‍यापार वास्‍तविक संभावनाओं से कम है। उन्‍होंने प्रभावशाली और परस्‍पर लाभकारी व्‍यापारिक संबंधों को निर्मित करने की आवश्‍यकता की बात कही। राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा कि व्‍यापक अवसरों को तलाशने के लिए महत्‍वपूर्ण मुद्दों का समाधान करने पर ध्‍यान केन्द्रित किया जाना चाहिए। इनमें लॉजिस्टिक चुनौतियों का समाधान करना, वित्‍तीय तंत्र को सुधारना तथा द्विपक्षीय आधार पर ब्रिक्‍स के ढांचे के भीतर सीमा-पार भुगतान के लिए नए समाधान तलाशना, रुपये या तीसरे देश की मुद्रा या इलेक्‍ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली का उपयोग शामिल है।

राष्‍ट्रपति पुतिन ने भारत के साथ मौजूदा व्‍यापार असंतुलन को स्‍वीकार किया। पुतिन ने कहा कि वे अंतर सरकारी आयोग के प्रमुख उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव सहित रूस की सरकार को व्‍यापार और आर्थिक संबंधों को सशक्‍त बनाने के लिए ठोस उपाय तलाशने के निर्देश पहले ही दे चुके हैं।

व्‍यापार के अलावा राष्‍ट्रपति पुतिन ने अंतर्राष्‍ट्रीय राजनीतिक मुद्दों पर रूस और भारत के बीच सशक्‍त समन्‍वय का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि दोनों पक्ष दोनों पक्ष नियमित रूप से अपनी स्थिति को श्रेणीबद्ध करते हैं और एक दूसरे के दृष्टिकोण का सम्मान करते हैं। राष्‍ट्रपति पुतिन ने बढते मानवीय और सांस्‍कृतिक संबंधों की भी सराहना की। उन्‍होंने रूस में बड़ी संख्‍या में भारतीय विद्यार्थियों के आगमन और भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता तथा 24 घण्‍टे रूस के एक समर्पित टी.वी. चैनल पर भारतीय फिल्‍मों का प्रसारण का भी उल्‍लेख किया।

सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में राष्‍ट्रपति पुतिन ने विश्‍वास को प्रगाढ़ बनाने पर बल दिया। यह उन्नत हथियार प्रणालियों के संयुक्त उत्पादन सहित सहयोग को दर्शाता है। यह दोनों देशों के बीच मजबूत और समय की कसौटी पर खरे उतरे  साझेदारी का प्रतिबिंब है।

 

Related posts

150 ईरानी छात्राओं की मौत की जांच की मांग: US बोला- हम स्कूलों को निशाना नहीं बनाते

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त मीडिया के कैमरे के सामने मर्डर और फिर सरेंडर…अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या ..तीनों कातिल अब पुलिस की गिरफ्त में

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुश खबरी : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जारी की 14 वी किश्त

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page