Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत को अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया

नई दिल्ली || भारत को सामाजिक सुरक्षा 2025 में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ-आईएसएसए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने आज मलेशिया के कुआलालंपुर में आईएसएसए विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच में यह पुरस्कार प्राप्त किया। मनसुख मांडविया ने कहा कि यह पुरस्कार प्रत्येक नागरिक के लिए सामाजिक कल्याण सुनिश्चित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का प्रमाण है। ई-श्रम पोर्टल का उल्लेख करते हुए, मनसुख मांडविया ने कहा कि देश में सामाजिक सुरक्षा कवरेज का तेजी से विस्तार हुआ है, जो 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में 64.3 प्रतिशत हो गया है। अब 94 करोड़ से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा लाभ मिल रहा है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा कि आईएसएसए ने सरकार की परिवर्तनकारी ई-श्रम पोर्टल पहल की सराहना की है, जिसके तहत चार वर्षों में 30 करोड़ से ज़्यादा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है। इस पुरस्कार का पांचवां प्राप्तकर्ता होने के नाते, भारत सामाजिक सुरक्षा कवरेज के क्षेत्र में दुनिया भर के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है।

 

Related posts

खाटू श्याम जन्मोत्सव पर 23 नवंबर को होगी भजन संध्या, करेंगे महाआरती

Jansamvad Express Digital

टी 20 विश्व कप में भारत ने आयरलैंड को हराया, विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Jansamvad Express Digital

अमेरिका डॉलर की माला महाकाल को भेंट : माला चढाने वाले ने गोपनीय रखा नाम

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment