Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर में पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन : गृहमंत्री अमित शाह की आज जम्मू में चुनावी सभा

नई दिल्ली | जम्मू कश्मीर में चल रहे चुनाव प्रचार में शामिल होने   गृहमंत्री अमित शाह सोमवार, 16 सितंबर को जम्मू  पहुंचेंगे वे यह  तीन चुनावी सभाएं करेंगे। पहली सभा पडेर में, दूसरी किश्तवाड़ और तीसरी रामबन में होंगी। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग होगी। ऐसे में यह पहले फेज के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है।

इससे पहले अमित शाह 6 सितंबर को भी जम्मू दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। शाह ने कहा कि कॉलेज छात्रों को हर साल 3 हजार रुपए यातायात भत्ता दिया जाएगा। 10वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को टेबलेट और लैपटॉप मिलेगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘5 लाख रोजगार दिए जाएंगे। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को हर साल 2 फ्री LPG सिलेंडर दिया जाएगा। अटल आवास योजना के जरिए भूमिहीन लोगों को 5 मरला (एक बीघा) जमीन मुफ्त दी जाएगी।’

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- कश्मीर में  370 की वापसी कभी नहीं होगी

6 सितंबर को घोषणा पत्र जारी करते हुए शाह ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर भारत का है, था और रहेगा। 10 साल में राज्य का विकास हुआ है और हो  रहा है। आज धारा 370 और 35 (A) बीते दौरे की बात बन गई है। अब ये हमारे संविधान का हिस्सा नहीं है। ये सब पीएम नरेंद्र मोदी के ताकतवर फैसले से हुआ। धारा 370 इतिहास बन गई है। हम इसे कभी आने नहीं देंगे।’

Related posts

भोपाल में भाजपा ने सात में से 5 सीट पर जीत हासिल की 02 सीट पर कांग्रेस काबिज

jansamvadexpress

बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस का सफल कॉम्बैट लॉन्च

jansamvadexpress

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा अब लोकसभा की सदस्य नहीं, महुआ बोलीं- ये आपके (बीजेपी) अंत की शुरुआत है।

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token