Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

ट्रांसपोर्ट के मुनीम की घिनोनी हरकत , ट्रक चालक को पहले पीटा फिर जमीन पर नाक रगड़वाई

उज्जैन | शुक्रवार शाम को  सोशल मीडिया पर मारपीट का  एक विडिओ वायरल  हो गया , विडिओ महेश्वरी ट्रांसपोर्ट नामक दूकान के मुनीम और कर्मचारी के बीच का बताया गया , विडिओ में ट्रांसपोर्ट के मुनीम के द्वारा अपने यह काम करने वाले ट्रक चालक के साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है |

विडिओ वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल विडिओ की पुष्टि कर मारपीट करने वाले मुनीम की तलाश के लिए टीम रवाना कर दी , महज एक घंटे में पुलिस ने फरियादी और आरोपी की पुष्टि कर आरोपी मुनीम को गिरफ्तार भी कर लिया |

मुनीम का नाम उत्तम दांगी बताया जा रहा वही कर्मचारी नितेश धाकड़ है जो की विदिशा का रहने वाला है , चालक पर ट्रक से गेंहू की बोरी निकाल कर बेचने का आरोप था जिसको लेकर मुनीम ने अपने ऑफिस पर चालक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया चूँकि चालक के साथ जो मारपीट हुई उस पूरी घटना का एक विडिओ भी वही मोजूद किसी सख्स के द्वारा बना लिया गया जिसमे मुनीम वाहन चालक नितेश और उसके एक अन्य साथी के साथ ना सिर्फ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा बल्कि उनसे जमीन पर नाक भी रगड़वा रहा और सर पर जूते मारने को भी कह रहा |

उक्त विडिओ वायरल होने के बाद उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पुलिस टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रवाना किया , महज एक घंटे में ही पुलिस ने  मुनीम उत्तम दांगी को  गिरफ्तार कर लिया |

 

इनका कहना 

सोशल मीडिया पर एक विडिओ वायरल हुआ था जो वीभत्स होंने के साथ अनेतिक था जिसको लेकर तत्काल मारपीट करने वाले ट्रांसपोर्ट के मुनीम को गिरफ्तार कर लिया गया है जिस पर व्यव्धानिक कार्रवाही की जाएगी ‘

प्रदीप शर्मा एसपी उज्जैन 

Related posts

तीन दिन के अमेरिका दौरे पर राहुल गाँधी: यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के स्टूडेंट से की चर्चा

jansamvadexpress

पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

jansamvadexpress

उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में अस्थाई निर्माण से छुटकारा : अखाड़ो से जुड़े साधू संतो को मिलेगा स्थाई आश्रम निर्माण का अवसर

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token