Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली |  ED ने शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार दोपहर 2 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। शाम पांच बजे तक उनकी रिमांड पर सुनवाई हुई। जांच एजेंसी ने 10 दिन की रिमांड मांगी है। साथ ही सीएम को इस मामले का मास्टरमाइंड बताया। अब किसी भी वक्त उनकी रिमांड पर कोर्ट फैसला सुना सकता है।

ED ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली शराब नीति को बनाने में सीधे तौर पर शामिल थे। दो बार कैश ट्रांसफर किया गया। पहले 10 करोड़ और फिर 15 करोड़ दिए गए। केजरीवाल पंजाब और गोवा चुनाव के लिए फंडिंग चाहते थे। गोवा चुनाव में 45 करोड़ रुपए इस्तेमाल हुआ।

ED की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) राजू ने तो अरविंद केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी, विक्रम चौधरी और रमेश गुप्ता ने दलीलें रखीं।

केजरीवाल को 21 मार्च को CM हाउस से गिरफ्तार किया गया था। उनकी रात ED की लॉकअप में कटी। इस बीच दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के CM बने रहेंगे। जेल से सरकार चलाएंगे।

Related posts

सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट:निफ्टी भी 70 पॉइंट गिरा, फार्मा शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

jansamvadexpress

 भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले सामानों पर 50% टैरिफ लागू

jansamvadexpress

30 नवम्बर को तेलंगाना में भी पूर्ण हुआ मतदान , यह पिछले चुनाव के मुकाबले 2.76% कम है

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token