Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पशिम बंगाल पर महिला के साथ योन शोषण का आरोप

कोलकत्ता |  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामले में वे राजभवन की सीसीटीवी फुटेज 100 लोगों को दिखाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग कोलकाता पुलिस और सीएम ममता बनर्जी को नहीं दिखाएंगे।

गौरतलब है कि राजभवन में संविदा पर नियुक्त महिला कर्मचारी ने गवर्नर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच के लिए SIT बना दी है।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने राजभवन से सीसीटीवी फुटेज शेयर करने की अपील की थी। हालांकि, राज्यपाल ने अपने कर्मचारियों को इस केस में पुलिस के साथ सहयोग न करने कहा है।

पुलिस ने राजभवन के कुछ अधिकारियों और वहां तैनात कर्मियों से पूछताछ की है। हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत राज्यपाल के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही नहीं की जा सकती।

Related posts

IQAir की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के प्रदूषित देशो में पाकिस्तान तीसरे स्थान पर : भारत में आया कुछ सुधार

jansamvadexpress

शहीद द्वार का सोनकच्छ विधायक सज्जन वर्मा ने किया भूमि पूजन

jansamvadexpress

पहले गैंगरेप और फिर राजीनामा करने का दबाव : वारदात के लिए उपयोग की एम्बुलेंस

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token