Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन

नई दिल्ली || प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह नई दिल्ली के राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में “प्रकाश और कमल: जागृत व्यक्ति के अवशेष” शीर्षक से आयोजित भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने संस्कृति और बौद्ध धर्म के प्रति उत्साही लोगों से प्रदर्शनी में आने और पिपरहवा की पवित्र विरासत देखने का अनुभव प्राप्त करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में एक सदी से अधिक समय बाद वापस लाए गए पिपरहवा अवशेषों को प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय और कोलकाता के भारतीय संग्रहालय में संरक्षित पिपरहवा के प्रामाणिक अवशेष और पुरातात्विक सामग्री भी शामिल हैं।

Related posts

6 महीने के गर्भ में ही दिया तीन बच्चो को जन्म, इंदौर के अस्पताल में 50 दिन भर्ती रहे बच्चे , ट्यूब से पिया दूध

jansamvadexpress

आईजी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ पुरस्कार वितरण एवं महिला सम्मान समारोह

jansamvadexpress

OBC वर्ग के लिए कांग्रेस नेता राहुल राव ने उठाई आवाज : बोले OBC वर्ग को धार्मिक और सांस्कृतिक अधिकारों से वंचित करने का हर प्रयास असंवैधानिक

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token