Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान

उज्जैन || महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन आए एक श्रद्धालु की रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने गोल्डन टाइम में सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई। इसका वीडियो अब सामने आया है। घटना 1 दिसंबर की है। स्टेशन पर महाकाल दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ थी। इसी दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 के बीच ड्यूटी पर तैनात थे। तभी प्लेटफॉर्म पर खड़ी उज्जैयनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14309) के आगमन के दौरान यात्री देवी सिंह (30) निवासी ब्यावरा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को घबराहट होने लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों को आशंका हुई कि उसे अटैक आया है।स्टेशन पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में हेड कॉन्स्टेबल पवन धुर्वे ने मौके पर ही सीपीआर देना शुरू किया। कुछ देर तक लगातार सीपीआर देने के बाद यात्री की हालत में सुधार आया और उसे होश आने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धुर्वे यात्री को सीपीआर देते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में यात्री के परिजन भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग पीछे से मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका भी जता रहे हैं। घटना को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई है। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए एसपी द्वारा आरक्षक को सम्मानित और पुरस्कृत किए जाने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।

Related posts

पीएम मत्स्य सम्प्रदा योजना के कार्यक्रम एमपी मत्स्य बोर्ड के अध्यक्ष ने किया हंगामा

Jansamvad Express Digital

जो बाइडेन की चुनाव से दुरी: सेहत का अपडेट भी ना आने से विपक्ष ने घेरा , विपक्ष के नेता ने जिन्दा होने के सबूत मांगे

लोकसभा चुनाव परिणाम के एक दिन पहले चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता

Leave a Comment