Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

गुना सड़क हादसे में अब तक 12 यात्रियों की मौत , मुख्यमंत्री यादव आज जाएँगे गुना

गुना |  मध्य प्रदेश के गुना में  बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया , हादसा   डंपर और यात्री बस के बिच टक्कर से हुआ |  टक्कर के बाद यात्री बस में आग लग गई। जिसमे 12 लोग जिंदा जल गए। वहीं, डंपर के ड्राइवर की भी मौत हो गई है। इस तरह हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। करीब 16 लोग झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।

हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। बस गुना से आरोन की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे एक डंपर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस पलट गई और उसमें आग लग गई। दो-ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया जा सका। गुना SP विजय कुमार खत्री ने बताया कि बस में करीब 30 सवारियां थीं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव गुना जाएँगे 

गुना में हुए सड़क हादसे के बाद प्रदेश के  सीएम मोहन यादव ने अपनी महत्वपूर्ण बैठकों को निरस्त कर  गुरुवार सुबह गुना जाने का फैसला लिया  वे यहां घायलों से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले सीएम मंत्रालय में पीडब्ल्यूडी और कृषि विभाग की समीक्षा बैठक लेने वाले थे।

 

मुख्यमंत्री ने X अकाउंट पर ट्विट कर जताया दुःख 

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुना की घटना के बाद अपना दुःख प्रकट किया है, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से लिखा *गुना से आरोन जा रही बस में भीषण आग से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस हृदय विदारक दुर्घटना में असमय मृत्यु को प्राप्त हुए दिवंगतों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। दुःख की इस विकट परिस्थिति में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मैंने प्रशासन को घायल यात्रियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के साथ ही दुर्घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।*

Related posts

रिलायंस ने तीन साल में सरकारी खजाने में जमा कराए 5 लाख करोड़, नौकरियां देने में भी रही नंबर वन

Jansamvad Express Digital

भाजपा विधायक गोलू शुक्ला पर प्रकरण दर्ज करने की मांग: कांग्रेस करेगी महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यलय का घेराव

Jansamvad Express Digital

Diksha Kushwaha World Record: चने की दाल पर बनाई 12 ज्योतिर्लिंगों की अद्भुत आकृति

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment