Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रियंका गाँधी संभालेगी मालवा निमाड़ में चुनावी मोर्चा ,इंदौर में आमसभा और रोड शो

इंदौर |  मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मिया तेज होती जा रही है , विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने अपने चुनावी अभियान के आगाज की तैयारी तेज कर दी है। मालवा-निमाड़ को भाजपा का गढ़ माना जाता है ऐसे में कांग्रेस भी मालवा निमाड़  में कांग्रेस चुनावी अभियान की शुरुआत इंदौर संभाग के धार जिले से करने जा रही है। 5 अक्टूबर को धार के मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा जनसभा के जरिए चुनाव अभियान का आगाज करेंगी।

यह कहा जा सकता है की  मालवा-निमाड़ में कांग्रेस  की कमान खुद प्रियंका गाँधीवाड्रा ने संभाल ली है , ये मालवा निमाड़ में कांग्रेस  का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। प्रियंका इंदौर में एक सभा को संबोधित करने के साथ ही 1 रोड शो भी करेंगी। 2018 में मालवा निमाड़ के चुनाव अभियान का शंखनाद राहुल गांधी ने उज्जैन से किया था।

कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका मप्र में चुनाव की घोषणा होते ही अपने दौरे तेज कर देंगी। प्रियंका गांधी मालवा-निमाड़ में लगभग 10 सभाओं को संबोधित करेंगी। उनके साथ कई बार राहुल गांधी भी नजर आएंगे, लेकिन मध्यप्रदेश में कैंपेन की रणनीति को अंतिम रूप प्रियंका ही देंगी।

राहुल छत्तीसगढ़, राजस्थान का कैंपेन लीड करेंगे। बीच-बीच में प्रियंका भी छत्तीसगढ़, राजस्थान व तेलंगाना में सभा करेंगी। कांग्रेस के चुनाव रणनीति-कारों ने इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। प्रियंका के ऑफिस ने भी इस बात की पुष्टि की है कि चुनाव की घोषणा होते ही प्रियंका गांधी के MP में दौरे शुरू हो जाएंगे।

Related posts

भौरासा नगर में भरोसा नहीं है बिजली का कब आती है और कब चली जाती है:थोड़ी सी भी हवा बारिश के चलते हो जाती है लाइट बंद

कहावत थी ऊपर से आई मौत-सही होती देख भी ले , दिल्ली के एक युवक की अनसोची मौत :वायरल हुआ वीडियो

Jansamvad Express Digital

साला अली खान ने किये महाकाल दर्शन , बाबा की भक्ति में दिखी लीन

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment