Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागधर्ममध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

प्रदीप मिश्रा ने धीरेंद्र शास्त्री पर कसा तंज कहा भविष्य बनाने वाले को माने , साधारण इंसान नही, मैं भविष्यवाणी भी नहीं करता और पर्चे भी नहीं लिखता

उज्जैन– पंडित प्रदीप मिश्रा ने साईं बाबा को लेकर कहा सनातन धर्म में देवी-देवताओं की कमी नहीं है आप उन्हीं को पूजे,बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि शंकर भगवान का भजन करे वही दुनिया का भाग्य लिखने वाला है। हमें हमारे भगवान पर भरोसा करना है किसी साधारण मनुष्य पर भरोसा ना करें,

सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की उज्जैन के बड़नगर रोड पर शिव महापुराण कथा की शुरुआत हो चुकी है। यह कथा 4 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगी । कथा के पहले दिन करीब एक लाख से अधिक भक्त पांडाल में पहुंचे। यहां पूरा वातावरण भक्तिमय हो चुका था। महिला, पुरुष व बच्चे शिव भक्ति में झूमते गाते नजर आए।कथा समाप्ति के बाद पंडित प्रदीप मिश्रा ने मीडिया से चर्चा की। साईं बाबा पर चल रहे विवाद को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में देवी-देवताओं की कोई कमी नहीं है आप उन्हीं को पूजे वही आनंद का विषय है।
कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करता ना ही कोई पर्चे लिखता हूं। इस सवाल पर पंडित मिश्रा ने कहा कि सभी लोग शंकर भगवान का भजन करें। वही दुनिया के भाग्य लिखने वाले हैं। हमें हमारे भगवान पर भरोसा करना चाहिए। किसी साधारण मनुष्य पर भरोसा ना करें । भगवान पर भरोसा करेंगे तो हमारा जीवन सार्थक होगा।राजनीति में आने व चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि चुनाव तो कभी लड़ना नहीं है और राजनीति में कभी आना नहीं है। भगवान शिव की सेवा होती रहे यही काफी है।सनातन धर्म और संविधान को लेकर कहा कि संविधान और सनातन दोनों के साथ मिलकर ही देश चलना चाहिए।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज नवा रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ कृषि भवन’ का करेंगे भूमिपूजन

Jansamvad Express Digital

उज्जैन के माकड़ोंन क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव

Jansamvad Express Digital

रफ़्तार से आई मौत और बच गई जान : बुलेट सवार ने आँखों के सामने किया मौत से सामना

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment