Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

जाके राखो साईया मार सके ना कोई, ट्रेन की चपेट में आया यात्री बची जान

चलती ट्रेन से गिरने से दो यात्री हादसे का शिकार हुए एक यात्री  पटरी में फंसा-सामने आया वीडियो:दो यात्रियों की जान पर बन आई,आरपीएफएस के जवानो की मदद से बाहर निकाला गया

उज्जैन |  उज्जैन के  रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दोरान  दो यात्री ट्रेन में ऐसे उलझे की दोनों की जान पर बन आई एक को स्टेशन पर खड़े यात्री ने खीच कर  बचाया तो दूसरे को आरपीएसएफ के जवानो ने पटरी से बाहर निकाला और उसकी जान बचाई जा सकी। घटना का वीडियो सामने आया उक्त विडिओ आरपीएफ ने अपने ट्विटर हेंडल पर पोस्ट किया है।

उक्त घटना तीन  दिन पहले हुई  उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफ़ार्म नंबर 01 की  है यहाँ  पर मालवा एक्सप्रेस ट्रेन उज्जैन से भोपाल की और जा रही थी। इस बीच करीब 2.15 मिनिट पर चलती गाडी में एक यात्री ने उतरने की कोशिश की वही अकोदिया मंडी के रहने वाले 25 वर्षीय लक्ष्मी नारायण गाडी के एस 1 कोच में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इस बीच एक दूसरे से टकराने के कारण दोनों का बेलेंस बिगड़ गया और लक्ष्मीनारायण प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच उलझ गया और ट्रेन प्लेटफार्म से टकराता हुआ पटरी पर जा गिरा। इस दौरान आरपीएफएस के दो जवान कुलदीप और मगन सिंह ने तत्काल ट्रेन रुकते ही घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। फ़िलहाल यात्री सुरक्षित बताया गया है।

कहते है ना की जाके राखो साईया मार सके ना कोई

उक्त घटना के वीडियो देख कर हर कोई यही कह रहा है की मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। सीसीटीवी फूटेज में यात्री अपने घर जाने की जल्दी में चलती ट्रेन को पकड़ने का प्रयास करता नजर आरहा है। लेकिन इस बीच एक अन्य यात्री ट्रेन से उतरने की जल्दी में उलझ जाता है और दोनों यात्री एक दूसरे से टकरा जाते है। चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच से होते हुए पटरी पर गिर जाने के बाद भी युवक को सिर्फ हल्की चोंट आई है।लेकिन जान बच गई क्योकि जाके राखो साईया मार सके ना कोई

Related posts

उज्जैन में रोप वे और इंदौर में केबल कार होगी शुरू : पब्लिक ट्रांसपोर्ट का नया आप्शन

Jansamvad Express Digital

विदेश में पढ़ रही इंजिनियर की आईडी से अब भी हो रहे भवन नक़्शे पास , बडनगर नगर पालिका में बड़ी धांधली

जयपुर में गैस टेंकर की ट्रक से टक्कर के बाद भीषण आग : 5 जिन्दा जले , 40 वाहन जल कर खाक

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page