Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागछत्तीसगढ़राजनीतिराज्यरायपुरराष्ट्रीय

भाजपा का 44 वा स्थापना दिवस आज , प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओ को वर्चुअल किया संबोधित

दिल्ली | भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी आज 43 बरस की होने जा रही है , आज भाजपा का स्थापना दिवस है। आज से 43 साल पहले 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन हुआ था जिसके पहले राष्ट्रिय अध्यक्ष स्व अटल बिहारी वाजपाई बने थे । 44वें साल में प्रवेश और स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पार्टी का ध्वजारोहण किया। लखनऊ में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया।

भारतीय जनता पार्टी  अपने स्थापना दिवस को खास बनाने वाली है। भाजपा नेता आज से देश के सभी बूथों पर पार्टी के नारे लिखेंगे। इसकी शुरुआत जेपी नड्‌डा दिल्ली में एक बूथ से करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9.45 बजे कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। 10 लाख जगहों पर भाषण की स्क्रीनिंग होगी। पार्टी ने अपने सभी सांसदों को गुरुवार को संसद में रहने के लिए कहा है।

भाजपा के स्थापना दिवस से अंबेडकर जयंती तक विशेष सप्ताह
बीजेपी  डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक विशेष सप्ताह मनाएगी। पार्टी ने कार्यकताओं को कहा है- 11 अप्रैल को समाज सुधारक ज्योति बा फुले की जयंती और 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती सभी बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों पर मनाएं। उनकी फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए किए गए कामों की चर्चा करें।

नोट कृपया हमारे twitter को फ़ॉलो जरुर करे

Related posts

बाबा महाकाल की राजसी शाही सवारी आज, ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा: मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया होंगेशामिल ।

jansamvadexpress

महाकाल मंदिर में आतंकी घटना से निपटने उज्जैन पहुची कमांडो ,आज होगी मॉक ड्रिल

jansamvadexpress

प्रचार ख़त्म होने के एक दिन पहले इंदौर में पीएम मोदी का मेगा रोड शो

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token