Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयभोपालभोपाल संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे

भोपाल || प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस यानी एचपीवी टीकाकरण अभियान का अजमेर से शुभारंभ करेंगे। यह अभियान आगामी तीन माह तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। सभी राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेश वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे और राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगे। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल के डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में अभियान का शुभारंभ करेंगे।

अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी एवं 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाएँ टीकाकरण के लिए पात्र होंगी। साथ ही, अभियान प्रारंभ होने के 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की होने वाली बालिकाएँ भी पात्र मानी जाएँगी। यह टीकाकरण पूर्णतः स्वैच्छिक है तथा अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी। गौरतलब है कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे जानलेवा कैंसर है। इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।

Related posts

ED RAIDS -झारखण्ड के ग्रामीण विकास मंत्रालय के इंजीनियर के ठिकानो पर ED की कार्यवाही

jansamvadexpress

दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका : हादसे से दहल गई दिल्ली, कार के परखच्चे उड़े, कई लोग घायल

jansamvadexpress

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहीद पुलिस जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की: इंदौर में शहीद परिवार का किया सम्मान

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token