Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शहीद पुलिस जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित की: इंदौर में शहीद परिवार का किया सम्मान

उज्जैन | मध्यप्रदेश में सोमवार 21 अक्टुम्बर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया , उज्जैन में आयोजित पुलिस स्मृति समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए , उज्जैन पुलिस लाइन नागझिरी में स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ मोहन यादव के द्वारा शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की|

इधर  इंदौर में भी  15वीं बटालियन महेश गार्ड लाइन में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद अधिकारी-कर्मचारियों के परिजन को शाॅल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

1 सितंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक की अवधि में 216 अधिकारी और कर्मचारी शहीद हुए हैं। इसमें मध्यप्रदेश से 23 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। शहीदों के नाम का वाचन डिप्टी कमांडर फर्स्ट बटालियन (विसबल) चंद्रशेखर कौशिक ने किया।

इस दौरान डॉ. वरुण कपूर, स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (RAPTC) सहित 15वीं बटालियन, आरएपीटीसी, जिला बल, होमगार्ड, इंदौर के प्लाटून सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

21 अक्टूबर को स्मृति दिवस मनाती है पुलिस

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के डिप्टी एरी करम सिंह और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 20 सहयोगियों के साथ 21 अक्टूबर 1959 को समुद्र तल से 4681 मीटर पर तैनात थे। तभी चीनी सैनिकों ने पहाड़ी की चोटी से भारतीय गश्ती दल पर हमला बोल दिया। इसमें 11 वीर सपूत शहीद हुए और अन्य को कैदी बना लिया गया। इस घटना की याद में भारत की पुलिस हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाती है। सभी पुलिस इकाइयां उन शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करती हैं।

Related posts

राष्ट्रिय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रिय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के तीनो आरोपी गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में 76% रेटिंग पर मोदी तो 40% रेटिंग के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति सातवें स्थान पर

कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छीनी: गृह मंत्री को लेटर लिखकर बोलीं- सदमे में हूं

Leave a Comment