उज्जैन | फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन रविवार को उज्जैन पहुची , यह उन्होंने बाबा महाकाल मंदिर पहुच कर महाकाल के दर्शन किये ,रवीना टंडन ने बाबा का पूजन अर्चन भी किया | आपको बता दे रवीना टंडन Wildlife के लिए काम कर रहीं हैं और मध्यप्रदेश में उन्हें Wildlife का ब्रांड एम्बेसेटर बनाया गया है |बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद रवीना टंडन ने पत्रकारों से कहा कि नई फिल्म सफल हो यह तो हम चाहते ही हैं, लेकिन आज बाबा महाकाल से कामना किए कि सब खुशहाल रहें। और सभी का भला हो।
विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन ने मंदिर में स्थित अन्य देवी स्थलों के भी दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए जिन्होंने अपने सिर पर तिलक भी लगवाया था।
