Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लेमूर एयरबेस के पास हुआ हादसा :अमेरिकी नौसेना का एफ-35 लड़ाकू विमान क्रैश पायलट सुरक्षित

अमेरिका के कैलिफोर्निया में अत्याधुनिक एफ-35 फाइटर जेट बुधवार शाम क्रैश हो गया। हादसा नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास हुआ। पायलट ने समय रहते अपनी जान बचा ली और सुरक्षित है। यह विमान ट्रेनिंग स्क्वाड्रन वीएफ-125 से जुड़ा था।
अमेरिकी नौसेना का एफ-35 फाइटर जेट कैलिफोर्निया के नेवल एयर स्टेशन लेमूर के पास क्रैश हो गया। नौसेना के बयान के अनुसार, पायलट ने समय रहते अपनी जान बचा ली, फिलहाल वो सुरक्षित है और खतरे से भी बाहर है।
यह विमान स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन VF-125 ‘रफ रेडर्स’ से जुड़ा था। इन इकाई वाले विमानों का प्रयोग अधिकतर पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है। हादसे के बाद से ही अमेरिकी नौसेना मुस्तैद है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

100 मिलियन डॉलर का था यह लड़ाकू विमान

जो F-35C विमान क्रैश हुआ, वह लगभग 100 मिलियन डॉलर यानी करीब 830 करोड़ रुपये की लागत वाला था। यह अमेरिकी नौसेना के लिए डिजाइन किया गया एक विशेष वैरिएंट है जिसे एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ाया जा सकता है। इस विमान को लॉकहेड मार्टिन कंपनी बनाती है और इसे अत्याधुनिक स्टील्थ, रडार अवॉइडेंस और लड़ाकू क्षमताओं के लिए जाना जाता है।

प्रशिक्षण स्क्वाड्रन से जुड़ा था विमान

नौसेना के अनुसार यह विमान VF-125 ‘रफ रेडर्स’ नामक स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन से जुड़ा था। यह स्क्वाड्रन एक ‘फ्लीट रिप्लेसमेंट यूनिट’ है, जो नए पायलटों और एयरक्रू को प्रशिक्षित करने का काम करती है। यानी यह विमान किसी मिशन पर नहीं बल्कि प्रशिक्षण उद्देश्यों के तहत उड़ान पर था।

Related posts

पलामू में बोले पीएम मोदी मेरे पास खुद की ना सायकल ना घर , 25 साल में एक रूपये के भ्रष्ट्राचार का आरोप नहीं

IND vs ZIM: ‘भारत के पास कोई एकतरफा मौका नहीं’, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का बड़ा बयान

उत्तराखंड उत्तरकाशी की टनल में फंसे मजदूरो तक कैमरा भेज पहली तस्वीर कैद की , सभी मजदुर सुरक्षित

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment