Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दिल्ली-NCR में बारिश और जलभराव गलियां अंडरपास झीलों में तब्दील

नई दिल्ली || दिल्ली-NCR  में रात भर बारिश रुक-रुक कर हो रही है। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे जल भराव की स्थिति बन गई  है  है।  बारिश से दिल्ली-NCR का मौसम सुहावना हो गया है। बीती रात करीब 10 बजे से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आधी रात के बाद तक जारी रहा।

आज सुबह से कहीं हल्की बारिश की फुहारें तो कहीं झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली वहीं दूसरी तरफ सड़कें तालाब बन गई।

जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। बारिश के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। कई इलाकों में सड़कें तालाब तो गलियां और अंडरपास झीलों में तब्दील हो गए।दिल्ली-एनसीआर में रात भर बारिश रुक-रुक कर होती रही। लगातार बारिश के कारण अधिकांश सड़कों के किनारे पानी जमा हो गया है। इससे दिन निकलते ही सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। अलग-अलग इलाकों में वाहनों की कतार देखने को मिल रही है।

Related posts

श्री नगर की झेलम नदी में नाव पलती , 04 यात्री की मौत

Jansamvad Express Digital

महाकाल अग्निकांड में झुलसे सेवक की मौत , इलाज के दोरान मुंबई के अस्पताल में हुई मौत

Jansamvad Express Digital

नदीम जावेद पहुंचे उज्जैन : जिला अध्यक्ष के चयन के लिए आज करेंगे कार्यकर्ताओ के साथ मीटिंग

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page