पीएम मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे, इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोड शो भी किया
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे। उनके आगमन के दौरान उन्होंने रोड शो भी किया। समारोह में श्रद्धालुओं और नागरिकों की भारी भीड़ ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के रोड शो और समारोह के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। यह धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर शहर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अयोध्या: पीएम मोदी ने सप्तमंदिर में की पूजा-अर्चना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में सरयू तट पर स्थित सप्तमंदिर में पूजा-अर्चना की। यह भगवान राम के जीवन यात्रा के साथ रहे समाज के हर वर्ग से जुड़े लोगों के सम्मान में बनाए गए गए सात छोटे मंदिरों का एक समूह है।
इन मंडपों में महर्षि वाल्मीकि, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, निषाद राज, शबरी और ऋषि पत्नी अहिल्या की प्रतिमाएं विराजमान है। सप्त मंडप का निर्माण राम मंदिर परिसर के हिस्से के रूप में किया गया है। यह भगवान राम की समावेशिता और भक्तों के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है। भगवान श्रीराम ने गुरु वशिष्ठ से ज्ञान प्राप्त किया है तो केवट से प्रेम, माता शबरी से मातृत्व का भाव प्राप्त किया है।
