Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

देशभर में धूम-धाम से मनाया जा रहा विवाह पंचमी का पर्व

नई दिल्ली: देशभर में आज विवाह पंचमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान राम और माता सीता के विवाह के उपल्क्षय में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार त्रेता युग में माघशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था।

इसलिए इस तिथि को विवाह पंचमी कहा जाता है। हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व है। यह तिथि दांपत्य जीवन की मंगलता और प्रेम का प्रतीक मानी जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान राम और माता सीता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान राम और माता सीता की उपासना करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

Related posts

त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के राष्ट्रीय परामर्श दाता और संरक्षक विधायक चेतन काश्यप अपनी निजी यात्रा पर महिदपुर पधारें

जबलपुर में प्रापर्टी डीलर से परेशान होकर व्यापारी ने किया आत्महत्या का प्रयास

जब वाहन मालिक नहीं पहुंचा तो थाने में जमा करा दिया

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment