Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

आज होगी मारवाड़ी माली समाज में पति पत्नी की होली का आयोजन

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में होने वाली अनूठी  मारवाड़ी माली समाज में पति-पत्नी की होली का आयोजन सोमवार शाम को उर्दूपूरा में किया जायेगा। श्री मारवाड़ी माली समाज उर्दूपुरा के तत्वावधान में शीतला सप्तमी के अवसर शाम 5:30 बजे उर्दूपुरा चौराहे पर होली खेली जायेगी।

मथुरा-वृंदावन की लट्ठमार होली के बाद उज्जैन में भी प्रतिवर्ष माली समाज की परम्परागत होली होती है। मारवाड़ी माली समाज के सांस्कृतिक मंत्री मनोहर गेहलोत ने बताया कि समाज के अध्यक्ष लीलाधर भाटी बस वाले के मार्गदर्शन में होली खेली जाएगी। चौराहे पर कढ़ाव में केसरिया रंग भरा जाएगा। माली समाज की इस होली को देखने के लिए दूर-दूर से देखने के लिए माली समाज के लोग आते हैं। माली समाज की इस होली में रंग-गुलाल सिर्फ समाजजनों को लगाया जाता है। जबकि अन्य समाज के लोगों पर रंग-गुलाल नहीं डाला जाता। उर्दूपुरा में पति-पत्नी के बीच शीतला सप्तमी पर होली की परम्परा वर्षों से चली आ रही है।

Related posts

136 अधिकारी-कर्मचारियों को भारी पड़ने जा रहा मतदान प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहना

jansamvadexpress

ओलिंपियाड-2023 में रिजवान व ताहिर के चयन से हर्ष

jansamvadexpress

इजराइल हमास युद्द अब भी जारी कई जाने गई

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token