Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर में रात भर हुई बारिश , उज्जैन में रात भर रहा बारिश का मौसम चलती रही ठंडी हवाए

इंदौर में रविवार देर रात मानसून ने दस्तक दे दी। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई जिससे मौसम में ठण्डक घुल गई। रात को अलग-अलग दौर में रुक-रुककर बारिश होती रही। इस दौरान आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही प्री-मानसून और मानसून की एंट्री के साथ अब तक करीब 3 इंच बारिश हो चुकी है। सोमवार सुबह से बादल छाए और फिर धूप निकली। मौसम वैज्ञानिकों ने आज भी तेज बारिश के आसार जताए हैं।

शनिवार को दिन का तापमान 33.8 (-1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को सुबह बादल छाए रहे और बारिश के आसार बने लेकिन फिर दिन में धूप रही। इस दौरान तापमान 2 डिग्री उछलकर 35.3 (+1) डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को रात का तापमान 23.6 (0) डिग्री सेल्सियस था। रविवार देर रात तेज बारिश हुई जिससे मौसम में ठण्डक घुली। इस दौरान तापमान में हल्की गिरावट आई और 23 (-1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related posts

फारुख अब्दुल्ला को ED का समन जारी ,मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज पूछताछ के लिए बुलाया

jansamvadexpress

मध्यप्रदेश का ये है चमत्कारी शालीवाहन मंदिर यह आने वाले भक्तों की हर मनोकामना होती हैं पूर्ण

jansamvadexpress

इस साल का पहला सूर्यग्रहण 8 और 9 अप्रेल को , भारत में नहीं होगा इसका असर

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token