Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयशिक्षा

NEET UG में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,याचिकाकर्ताओं ने एग्जाम में गड़बड़ियों की जांच ED को सौंपने की मांग की

नई दिल्ली | देशमे पेपर लिक मामले का मुद्दा थमने का नाम नही ले रहा है , [प्रतियोगिता परीक्षको की एग्जाम में होने वाली गड़बड़ियो को लेकर विपक्ष भी सरकार पर हावी होता जा रहा है |

 NEET UG में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। वेकेशन बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ताओं ने एग्जाम में गड़बड़ियों की जांच ED को सौंपने के लिए एप्लिकेशन भी फाइल की है। दोषियों पर मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की अपील की गई है।

दूसरी तरफ NTA में सुधार के लिए बनी हाईलेवल कमेटी की आज पहली बैठक होगी। ISRO के चीफ के. राधाकृष्णन इसके प्रमुख हैं।

CBI सोमवार को NEET विवाद की जांच करने पटना पहुंचेगी। बिहार EOU से रिपोर्ट लेने के बाद गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा सकता है। एग्जाम में हुई गड़बड़ियों को लेकर एजुकेशन मिनिस्ट्री की शिकायत पर रविवार 23 जून को CBI ने पहली FIR दर्ज की थी। मिनिस्ट्री से मिले कुछ रेफरेंस के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC के सेक्शन 120-B (क्रिमिनल कॉन्स्पिरेसी) और 420 (चीटिंग) समेत कई धाराओं में FIR दर्ज की गई।

जांच के लिए CBI ने दो स्पेशल टीम बनाई हैं, जो पटना और गोधरा जाएंगी। केंद्र सरकार ने 22 जून की रात जांच की जिम्मेदारी CBI को सौंपी थी। इससे पहले सरकार ने शनिवार रात 9 बजे NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया था। उनकी जगह प्रदीप सिंह खरोला को नया DG नियुक्त किया गया।

Related posts

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का फैसला आज , विधायक दल की बैठक के बाद नाम का एलान संभव

Jansamvad Express Digital

कर्नाटकः सिद्धारमैया के शपथ समारोह में एक लाख से अधिक लोग होंगे शामिल, डीके ने संभाली कमान

Viral Video: इंदौर पुलिस ने ऐसा क्या किया जिसकी चारों ओर हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment

This message appears for Admin Users only:
Please fill the Instagram Access Token. You can get Instagram Access Token by go to this page