Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयइंदौरइंदौर संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

इंदौर से संचालित होगी इलेक्ट्रिक बस , 54 किलोमीटर के दायरे में आने वाले शहर को मिलेगा लाभ

इंदौर | मध्यप्रदेश के  इंदौर में  शहर को वायु प्रदुषण से बचाने के लिए  एआईसीटीएसएल (AICTSL ) शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कर रहा है। बीआरटीएस में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के बाद अब एआईसीटीएसएल इंदौर से अन्य शहरों के बीच भी इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू करने जा रहा है। शुरुआत में 9 शहरों के बीच इलेक्ट्रिक बस का संचालन होगा। यह बसें केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत संचालित की जाएगी।

एआईसीटीएसएल पीआरओ माला ठाकुर ने बताया कि इंदौर के आसपास के वह शहर जिनकी दूरी इंदौर से 54 किमी से लेकर 200 किमी तक है। उन शहरों तक इंदौर से इलेक्ट्रिक बस का संचालन करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर जारी हो गए हैं। इंदौर से अलग-अलग 9 रूट पर 26 बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि इन बसों का किराया अभी तय नहीं है। निविदा आने के बाद किराया तय किया जाएगा। वहीं आरटीओ द्वारा किराए के लिए जो मानक तय किए गए हैं, उनके आधार पर ही इन बसों का किराया रखा जाएगा।

Related posts

बाबा सिद्धीकी से बुरा हाल करेंगे योगी आदित्यनाथ का : मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिली धमकी

jansamvadexpress

इंदौर में एस आई की पिटाई : उज्जैन में नशे में ड्यूटी कर रहा आरक्षक निलंबित

jansamvadexpress

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आज न्यायिक हिरासत ख़त्म , 52 दिनों से है जेल में ,शराब घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token