Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

AAP राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आज न्यायिक हिरासत ख़त्म , 52 दिनों से है जेल में ,शराब घोटाले में ED ने किया था गिरफ्तार

नई दिल्ली |  दिल्ली शराब घोटाला केस में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ज्यूडिशियल कस्टडी आज खत्म हो रही है। संजय को 10 नवंबर को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उनकी कस्टडी 24 नवंबर तक बढ़ा दी गई थी।

दिल्ली शराब घोटाला केस में संजय सिंह 52 दिन से हिरासत में हैं। ED ने संजय सिंह को 4 अक्टूबर को अरेस्ट किया था। उन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अक्टूबर तक रिमांड पर भेजा गया था।

10 अक्टूबर को संजय सिंह की रिमांड और 3 दिन के लिए बढ़ा दी गई। फिर 13 अक्टूबर को कोर्ट ने उन्हें 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी 10 नवंबर तक बढ़ा दी गई थी। बाद में कस्टडी 24 नवंबर तक कर दी गई।

दिल्ली शराब घोटाला केस में इसी साल जनवरी में ED ने अपनी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जोड़ा था। इसको लेकर संजय सिंह ने काफी हंगामा मचाया था। दरअसल, मई में संजय सिंह ने दावा किया कि ED ने उनका नाम गलती से जोड़ दिया है।

ED ने इस पर जवाब दिया कि हमारी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगह लिखा गया है। इनमें से तीन जगह नाम सही लिखा गया है। सिर्फ एक जगह टाइपिंग की गलती हो गई थी। जिसके बाद ED ने संजय सिंह को मीडिया में बयानबाजी न करने की सलाह दी थी, क्योंकि मामला कोर्ट में लंबित है।

संजय सिंह पर क्या है आरोप
ED की चार्जशीट में संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का जिक्र है। इसको लेकर ही ED बुधवार को उनके घर पहुंची और उनसे पूछताछ कर रही है। दिल्ली शराब नीति केस में ED की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट 2 मई को जारी की गई थी। जिसमें आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा का भी नाम सामने आया था। हालांकि उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।

Related posts

उज्जैन के जलस्त्रोत के केंद्र गंभीर बांध का कोटा हुआ पूरा , लबालब भराया बाँध : डेम की क्षमता 2250 एमसीएफटी से ज्यादा पानी दो गेट खोलने पड़े

jansamvadexpress

बजट से पहले महिलाओ के चूले पर भार , गैस सिलेंडर के दाम 14 रु बढे , आज से कई चीजो के दाम में बदलाव

jansamvadexpress

09 माह के बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, पढ़िए पृथ्वी पर लौटने का सिलसिलेवार ब्योरा

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token