उज्जैन मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं उज्जैन दक्षिण से भाजपा के विधायक डॉ मोहन यादव की माता श्रीमती लीला बाई यादव का आज निधन हो गया उनकी अंतिम यात्रा कल 14 मार्च मंगलवार को सुबह अपने गीता कॉलोनी स्थित निवास से निकलेगी बताया जा रहा है कि लीलाबाई यादव 95 वर्ष पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी पूर्व में उनका इलाज उज्जैन के निजी अस्पताल में चल रहा था अचानक स्वास्थ्य अधिक बिगड़ने पर उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था वही उपचार के दौरान उनका निधन हो गया श्रीमती लीला बाई यादव धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी एवं नृत्य भगवत स्मरण किया करती थी लीलाबाई यादव के निधन की खबर लगते ही शहर के कई गणमान्य जनों परिवार के विभिन्न रिश्तेदारों सहित परिजनों का डॉक्टर यादव के निवास पहुंचने का क्रम प्रारंभ हो गया लीलाबाई की अंतिम यात्रा 14 मार्च मंगलवार को सुबह 9:00 बजे उनके गीता कॉलोनी उज्जैन स्थित निवास से चक्रतीर्थ की ओर प्रस्थान करेगी
