Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

उज्जैन विकास प्राधिकरण ने बेगम बाग़ के मकान मालिको को दिए नोटिस

उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर महाकाल मंदिर के आसपास के इलाके के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाही होने वाली है , इस बार अतिक्रमण की जद में विकास प्राधिकरण के अधिनस्त आने वाली जमीन को लीज पर लेकर बने मकान दूकान आए है , लम्बे समय से लीज रिनेवल नहीं करवाने के चलते अब विकास प्राधिकरण इन पर कार्रवाही की गाज गिराने की तेयारी कर चूका है |

हरिफाटक-बेगमबाग कॉलोनी में मंगलवार को यूडीए की टीम नोटिस चस्पा करने के लिए पहुंची थी, जिसका रहवासियों ने विरोध कर दिया। उनका कहना था कि हम लोग नोटिस लेने को तैयार हैं तो फिर आप लोग नोटिस को दीवारों पर क्यों चस्पा करना चाहते हो। इसके बाद यूडीए के कर्मचारी प्रवीण गेहलोत व मनीष यादव आदि ने करीब 18 लोगों को नोटिस की कॉपी थमाते हुए हस्ताक्षर करवा कर पावती दी। इस दौरान बेगमबाग कॉलोनी में लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने कहा कि बैक डेट के नोटिस हैं, जो कि करीब डेढ़ माह पुराने हैं और लोगों को बगैर कोई सूचना या घर का दरवाजा खटखटाए बगैर ही चुपचाप से दीवार पर नोटिस चस्पा कर फोटो खिंचे गए, जिसका विरोध किया गया।

रहवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि 61 नंबर मकान के हितग्राही की बजाए यूडीए के कर्मचारियों ने एक ऑटो वाले को ही नोटिस दे दिया, जिसका भी लोगों ने विरोध किया कि जो हितग्राही है, उसे ही दिया जाए, किसी अन्य को नहीं। मामला हरिफाटक-बेगमबाग कॉलोनी में आवासीय प्लॉट की आड़ में दुकान व होटल आदि का निर्माण कर लीज की शर्तों के उल्लंघन का है। इसमें यूडीए बोर्ड की ओर से लीज शर्तों का उल्लंघन किए जाने के चलते 34 प्रॉपर्टी की लीज निरस्ती का निर्णय लिया गया था। इसके पालन में यूडीए अब आगे की कार्रवाई कर रही है। पूर्व में 4-5 नवंबर को करीब 16 लोगों के यहां पर नोटिस चस्पा किए गए थे व कुछ लोगों को नोटिस की कॉपी दी गई थी।

इसके बाद मंगलवार को करीब 18 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद दिसंबर माह में संभावना है कि यूडीए बोर्ड में प्रकरण में आगे की कार्रवाई के लिए यूडीए बोर्ड में प्रकरण रखा जाकर स्वीकृति ली जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। बेगमबाग कॉलोनी में आवासीय संपत्ति पर आवंटित किए गए 34 भूखंडों में मप्र संपत्ति अधिनियम-2018 एवं संशोधित अधिनियम 2021 का पालन नहीं किए जाने के चलते उज्जैन विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल यूडीए बोर्ड ने 34 प्रॉपर्टी की लीज निरस्त करने के साथ ही आवंटन भी निरस्त किए गए।

Related posts

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेश पचोरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा , उज्जैन के योगेश चुन्नू शर्मा भी भाजपा में शामिल

jansamvadexpress

फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने किए महाकाल दर्शन

jansamvadexpress

संजीवनी की मुन्नी जाएगी इटेलियन ,2 साल की बच्ची को लिया विदेशी परिवार ने गोद

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token