Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking NewsUncategorizedइंदौरइंदौर संभागउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेश पचोरी ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा , उज्जैन के योगेश चुन्नू शर्मा भी भाजपा में शामिल

भोपाल | मध्यप्रदेश  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने आज कांग्रेस पार्टी से अपना नाता तोड़ दिया , और अपने एक दर्जन समर्थको के साथ  भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, पिछली विधानसभा में इंदौर से कांग्रेस के इकलौते विधायक रहे संजय शुक्ला, पूर्व विधायक विशाल पटेल, अर्जुन पलिया, सतपाल पलिया और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मध्यप्रदेश से विदाई के तीसरे दिन कांग्रेस को ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने प्रदेश कार्यालय में भाजपा जॉइन की। सूत्रों की मानें तो सुरेश पचौरी की भाजपा नेताओं से बातचीत चल रही थी। इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 11 बजे देखिए इंदौर से बड़ा लॉट आने |

भाजपा की सदस्यता लेने वालो में उज्जैन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश शर्मा और उनके समर्थक सुभाष यादव भी शामिल है | योगेश शर्मा पूर्व मंत्री सुरेश पचोरी के समर्थक माने जाते है और उज्जैन दक्षिण से कांग्रेस की सीट पर चुनाव भी लड़ चुके है लेकिन हार का सामना करना पढ़ा था |

 

 

Related posts

अमेरिका में जयशंकर बोले- कनाडा में दूतावास पर बम फेंके ये साधारण नहीं

Jansamvad Express Digital

रविशंकर शुक्ल ने जिस विकास यात्रा की शुरुआत की, वह आज और मजबूत होती जा रही-डॉ मोहन यादव

”मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत् महिलाए और बच्चो को किया जा रहा जागरूक

Leave a Comment