Jan Samvad Express
Breaking News
Breaking Newsउज्जैन संभागदेवासमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

कंटेनर और ट्रक में हुई टक्कर , दोनों में लगी आग, कंटेनर चालक की मौत

देवास | मक्सी देवास बायपास पर रविवार की देर-रात साढ़े 3 बजे तेज रफ्तार कंटेनर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। टकराने की आवाज और आग देखकर किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक कंटेनर और ट्रक जलकर खाक हो चुके थे।

कंटेनर का चालक अंदर ही फंसकर आग में पूरी तरह से जल गया। शव कंकाल में बदल गया। घटना थाना क्षेत्र बीएनपी की है। एसआई तरुण कुमार ने बताया कंटेनर-ट्रक की टक्कर आमने सामने हुई है। कंटेनर में बर्तन, प्लास्टिक का सामन भरा था।

ट्रक में सुपारी भरी थी। कंटेनर के चालक नीलेश पिता हरगोविंद लोधी नि. विदिशा की मौत हो चुकी थी। ट्रक का चालक ताहिर पिता फकरुद्दीन मेवात नि. गंभीर घायल हुआ है। उसको जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने कंटेनर के चालक के शव का पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया।

Related posts

उर्दूपुरा स्थित सांवरिया ज्वेलर्स पर हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

jansamvadexpress

जो राजा आलोचना झेल सके राजा शासक ऐसा ही होना चाहिए : केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम ने कही ऐसी बात

jansamvadexpress

अब प्रमिला होगी भौंरासा नगर परिषद की मुख्य नगर परिषद सीएमओ

jansamvadexpress

Leave a Comment

Please enter an Access Token