Jan Samvad Express
Breaking News
Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयधर्मराष्ट्रीय

काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मकान ढह गए : एक महिला की मौत

वाराणसी | देश भर में बरसात का असर देखने को मिल रहा है कही नदी नाले उफान पर आने से आवागमन प्रभावित हुआ है तो कही पुराने जर्जर मकान बारिश के पानी की चपेट में आए , धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के दुसरे सोमवार को तोपखाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहा बरसात के चलते एक मकान धस गया जिसमे एक महिला की दबने से मौत हो गई , और अब  उत्तर प्रदेश के  वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मंगलवार सुबह 3 बजे 2 मकान ढह गए। इसमें ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी समेत 9 लोग मलबे में दब गए। 8 को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 43 साल की 1 महिला की मौत हो गई। हादसे के वक्त लोग सो रहे थे।

सूचना मिलते ही कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंची। NDRF बुलाई गई। 6 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चला। जिस गली में हादसा हुआ, उसकी चौड़ाई महज 8 फीट है। ऐसे में वहां रेस्क्यू का पूरा काम मैनुअली हुआ। NDRF ने मलबे को हाथों से हटाया। इस वजह से रेस्क्यू में वक्त लग गया। दोनों घर मंदिर कॉरिडोर से महज 10 मीटर दूर हैं।

इधर, पीएम मोदी ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा से फोन पर बात की। उन्होंने मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर ने उन्हें बताया कि मृतक महिला और घायलों को मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को बेहतर इलाज करवाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया- मनीष गुप्ता मकान को ठीक करवाना चाहते थे, लेकिन काशी विश्वनाथ परिक्षेत्र में किसी भी निर्माण के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने मंदिर प्रशासन से लेकर नगर निगम से अनुमति मांगी थी कि मकान को जमींदोज कर दिया जाए या मरम्मत कराने के आदेश दिया जाए, लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने मकान के मरम्मती के लिए सामान भी मंगा लिया था।

Related posts

कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की दिल्ली में मीटिंग शुरू : कल आ सकती है कांग्रेस की अगली सूचि

jansamvadexpress

नही रहे सतीश कौशिक , फिल्म डायरेक्टर अभिनेता सतीश कोशिक का दिल का दौरा पढने से निधन

jansamvadexpress

Tabular Array Game And Live Gambling Casino Choice • across New Zealand Play Instantly

cradmin

Leave a Comment

Please enter an Access Token