Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsमध्यप्रदेशराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की दिल्ली में मीटिंग शुरू : कल आ सकती है कांग्रेस की अगली सूचि

नई दिल्ली | कांग्रेस पार्टी की इलेक्शन कमेटी (CEC) की मीटिंग दिल्ली में शुरू हो चुकी है। इसमें राजस्थान के कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के बाकी 146 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुआई में मीटिंग कांग्रेस मुख्यालय में चल रही है। इसमें राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता मौजूद हैं।

कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को MP, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए 229 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इनमें मध्यप्रदेश की 230 में से 144, छत्तीसगढ़ की 90 में से 30 और तेलंगाना की 119 में से 55 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। 16 अक्टूबर को मिजोरम की 40 में से 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। 200 सीटों वाली राजस्थान की कोई लिस्ट नहीं आई है।

यानी राजस्थान की 200, मध्य प्रदेश की 86, छत्तीसगढ़ की 60, तेलंगाना की 64 और मिजोरम की एक सीट पर कैंडिडेट के नाम नहीं तय हुए हैं। कुल मिलाकर सभी पांच राज्यों की 411 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है।

Related posts

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम की पवित्रता पर उठे सवाल: TDP ने खड़े किये कई सवाल

Jansamvad Express Digital

गोवा अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Jansamvad Express Digital

मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश के कई इलाको में सुबह बारिश राजस्थान में गिरे ओले

Jansamvad Express Digital

Leave a Comment