Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Breaking Newsकोटाराजस्थानराज्य

झालावाड़ पंचायत चुनाव 2026: प्रथम चरण का मतदान कल, मतदान दल रवाना

HEADLINE
  • झालावाड़ में पंचायती राज चुनाव
  • प्रथम चरण का मतदान कल
  • तैयारियों के बाद मतदान दल रवाना
  • जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को वोटिंग
  • डग, भवानीमंडी, अकलेरा और मनोहरथाना में तैनात होंगे मतदान दल

झालावाड़, 21 अक्टूबर। राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत झालावाड़ जिले में प्रथम चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए गुरुवार, 22 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि पंच और सरपंच पदों के लिए शनिवार, 24 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।

फोटो केप्शन : झालावाड़ में अंतिम प्रशिक्षण के बाद प्रथम चरण का मतदान कराने के लिए रवाना होते मतदान दल।

बुधवार को झालावाड़ के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रथम चरण के अंतर्गत पंचायत समिति डग, भवानीमंडी, अकलेरा और मनोहरथाना क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान कराने के निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों को निर्देश दिए कि वे निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएं। मतदान के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया।प्रशासन की ओर से प्रथम चरण के मतदान को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

Related posts

IND vs ZIM: ‘भारत के पास कोई एकतरफा मौका नहीं’, जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा का बड़ा बयान

भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की ग्यारंटी को लेकर किसान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : विधानसभा बजट के पहले दिन होगा घेराव

वाहन चोरी के लिए पुरुष ही नहीं महिला चोरनी भी निकली उज्जैन की सड़कों पर

Leave a Comment