Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image default
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीय

ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को किया समन जारी : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ

मुंबई | मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े मामले में एक बार फिर प्रवर्तन निर्देशालय  ED ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आज पूछताछ के लिए दिल्ली ऑफिस बुलाया है। मामला 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। इसी मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद है।

Jaqueline Fernandez ed summon- India TV Hindi
सुकेश केस में ED का समन जैकलिन को मिला

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को समन जारी किया है। आपको बता दें कि जैकलीन को ये समन महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भेजा गया है। जैकलीन को आज 11 बजे ED हेडक्वार्टर में पेश होने के लिए कहा गया है जहां ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ही सुकेश ने जैकलीन के नाम लेटर लिखा था। आइए जानते हैं ये पूरा मामला।

ईडी चार्जशीट फ़ाइल कर चुकी है

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से इससे पहले भी कई बार जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आपको बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में ED सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ चार्जशीट फ़ाइल कर चुकी है। जैकलीन इस मामले मे जमानत पर है

चार्जशीट में क्या सामने आया?

चार्जशीट के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने खुलासा किया है कि उसकी जैकलीन फर्नांडिस के साथ दोस्ती हो जाने के बाद उसने जैकलीन को करोड़ों रुपये के महंगे उपहार दिए थे। इसमें गुच्ची बैग, जेवरात, महंगे कपड़े, 15 जोड़ी कान के कुंडल, 5 बिरकीन बैंग, चैनल और YSL के बैग, महंगे जूते, सुपर लग्जरी ब्रांड के ब्रेसलेट, चूड़ियां, रोलेक्स जैसी महंगी घड़ियां शामिल हैं।

कल ही सुकेश ने भेजा था लेटर

आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को ही ठग सुकेश चंद्रशेखर में जेल से जैकलीन के नाम लेटर भी भेजा था। सुकेश चन्द्रशेखर ने जैकलीन को 3 पेज का पत्र लिखा था और एक्ट्रेस के जन्मदिन के लिए 30 दिन के काउंटडाउन की घोषणा की थ

Related posts

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में गिरफ्तार

Jansamvad Express Digital

नही रहे सतीश कौशिक , फिल्म डायरेक्टर अभिनेता सतीश कोशिक का दिल का दौरा पढने से निधन

Jansamvad Express Digital

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट, CBI ने पेश की क्लोजर रिपोर्ट

Leave a Comment