- 11 राज्यों की 531 प्रापर्टी बेचेगा BSNL
- उज्जैन के भरतपुरी और नानाखेड़ा स्थित प्रापर्टी की गई चिन्हित
- अकेले मध्यप्रदेश की 52 प्रापर्टी चिन्हित की गई
- पहले चरण में चार प्रापर्टी के टेंडर जारी
- उज्जैन की सम्पत्ति सबसे बड़ी और सबसे महंगी
- पहले चरण में जबलपुर शेह्डोल देवास और इटारसी की संपत्ति के टेंडर निकले

भोपाल / उज्जैन | देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कम्पनी बीएसएनएल अब धीरे धीरे करके अपनी सम्पत्ति को समेटने की तेयारी कर रहा है , इसको लेकर 01 जुलाई को बीएसएनएल के द्वारा सम्पत्ति नीलामी के लिए टेंडर निकाल दिया गया है , पहले चरण में मध्यप्रदेश के चार जिलो की सम्पत्ति को शामिल किया गया है , देश के 11 राज्यों की 531 सम्पत्ति को बेचने के लिए दूरसंचार ने चिन्हित कियाहै , जिसमे अकेले मध्यप्रदेश में ही 52 प्रापर्टी है जिन्हें बेचा जाना तय हुआ है |
प्रदेश में सबसे महंगी सम्पत्ति उज्जैन की: कीमत 2010 करोड़
मध्यप्रदेश में BSNL जिन सम्पत्ति को बेचने की तेयारी कर रहा है उसमे सबसे बेश कीमती संपत्ति उज्जैन की है यह तीन सम्पत्ति BSNL के पास है जिनकी कीमत 2010 करोड़ रूपये के लगभग है जिसमे अकेले भरतपुरी स्थित BSNL कार्यलय की जमीन की कीमत 1900 करोड़ यानी 19 अरब से अधिक आंकी गई है , जिसकी साइज़ 7 लाख 28 हजार 750 वर्गमीटर है | ये प्रदेश में BSNL की सबसे महंगी और बड़ी प्रापर्टी मानी जा रही है | इसी के साथ उज्जैन के नानाखेड़ा स्थित 3010 वर्गमीटर यानी 32399.37 स्केयर फीट की जमीन को बेचने के लिए चिन्हित किया गया है जिसकी कीमत 74400 वर्गमीटर मीटर यानी 22 करोड़ से अधिक रखी है |

राजधानी भोपाल जबलपुर की सम्पत्ति भी बेश कीमती
BSNL ने अपनी सम्पत्ति बेचने के लिए जो सूचि तेयार की है उसमे राजधानी भोपाल की भी 08 सम्पत्ति शामिल है , जिसकी कीमत 973 करोड़ 60 ;लाख है जबकि जबलपुर की 12 प्रापर्टी की कीमत 1357 करोड़ बताई जा रही है | हालकी पहले चरण में मध्यप्रदेश के चार जिलो की सम्पत्ति को बेचने का टेंडर जारी हुआ है , जिसमे इटारसी , देवास ,शेह्डोल और जबलपुर की प्रापर्टी शामिल है इन नीलाम होने वाली संपत्ति की कीमत 75 करोड़ रूपये रखी गई है सभी की अलग अलग कीमत है जिनके लिए 01 जुलाई को पहला टेंडर जारी कर दिए गए है |

जाने इन जिलो की ये सम्पत्ति बेच रह बीएसएनएल कीमत करोडो में
जो टेंडर जारी हुए है उसमे इटारसी के सनखेडा नाका स्थित कर्मचारी आवास की सम्पत्ति जिसकी कीमत 08 करोड़ 43 लाख देवास के कालानी बाग कालोनी में 50 प्लाट्स की रिजर्व कीमत 39 लाख से अधिक है , शेह्डोल के राजेन्द्र टाकिज के पास स्थित कम्पाउंड की कीमत 4 करोड़ 72 लाख रखी गई है |इसी के साथ जबलपुर के JDA स्कीम नंबर 05 के 26 प्लेट्स की रिजर्कीव कीमत 22 करोड़ रखी गई है | ये मध्यप्रदेश के वह चार जिले है जिनकी सम्पत्ति को बेचने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए है |
मध्यप्रदेश के इन जिलो की बिकेगी सम्पत्ति
BSNL के द्वारा म,मध्यप्रदेश में जिन 52 सम्पत्ति को चिन्हित किया गया है या कहे की BSNL जिन सम्पत्ति को बेचने जा रहा है उसमे भोपाल , इंदौर , जबलपुर उज्जैन , शेह्डोल , इटारसी , होशंगाबाद , ग्वालियर , मुरेना बालाघाट , बडवानी, खरगोन ,धार , रीबा ,सतना ,नरसिंह पुर , और कटनी शामिल है |
BSNL प्राइवेट है या सरकारी?
BSNL 100% भारत सरकार के स्वामित्व वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जिसकी अधिकृत शेयर पूंजी 1,50,000 करोड़ रुपये और चुकता पूंजी 2,50,000 करोड़ रुपये है।
दूरसंचार विभाग (डीओटी) के अनुसार, BSNL के पास 26 सर्किलों में फैली लगभग 68,049 टावर परिसंपत्तियां हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत फाइबरकृत हैं, जो नेटवर्क और सेवा सघनता (5जी और 4जी दोनों के लिए) के लिए उपयुक्त हैं।
चूँकि BSNL एक पूर्ण रूप से सरकारी कम्पनी है इसलिए आज भी ग्राहक इस पर आँख बंद करके विश्वास करते है और BSNL के प्रति लोगो का अटूट विश्वास रहता है , चूँकि समय के साथ BSNL ने अपनी सुविधाओ में बदलाव नहीं किया इसलिए धीरे धीरे करके ग्राहक अन्य कम्पनियों में जुड़ने लगे |
BSNL कितना नुकसान में है?
नुकसान की बात करें तो 2018 में 7,992 करोड़ रुपए और 2019 में 14,904 करोड़ रुपए था। 2005 में 36,090 करोड़ के रेवेन्यू पर 10,183 करोड़ रुपए का लाभ था। 2008 में रेवेन्यू 39,715 करोड़ जबकि लाभ 3,009 करोड़ रुपए था। 2010 में बीएसएनएल का कुल नुकसान 1,822 करोड़ का था, जबकि रेवेन्यू 32,045 करोड़ रुपए था।
अभी BSNL पर 22,289 करोड़ रुपए का कर्ज है। दो साल पहले यह कर्ज 32,944 करोड़ रुपए का था। गत वित्त वर्ष 2022-23 में BSNL का आपरेटिंग लाभ 1559 करोड़ रुपए का रहा |
भारत में BSNL के कितने ग्राहक हैं?
30 अप्रैल 2024 तक, बीएसएनएल मोबाइल के पास 88.94 मिलियन ग्राहक हैं, यानी 8 करोड़ 89 लाख से अधिक ग्राहक है , जो इसे भारत में चौथा सबसे बड़ा मोबाइल दूरसंचार नेटवर्क और दुनिया में 25वां सबसे बड़ा मोबाइल दूरसंचार नेटवर्क बनाता है।

