HEADLINE
- शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला
- एसआई समेत चार पुलिसकर्मी घायल
उज्जैन। जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम नागझिरी में आरोपियों की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस पर परिजनों ने कथित तौर पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना में एसआई चावड़ा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
link पर क्लीक कर विडिओ देखे https://www.facebook.com/share/r/1QMaHzRd1f/
आठ दिन पुरानी शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची थी पुलिस
जानकारी के अनुसार, मारपीट और गाली-गलौज को लेकर करीब आठ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में आरोपियों की तलाश के लिए उन्हेल थाना पुलिस की टीम ग्राम नागझिरी पहुंची थी। पुलिस टीम आरोपियों के घर दबिश देने पहुंची, तभी कथित तौर पर परिजनों ने विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों पर लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया।
एसआई चावड़ा सहित चार पुलिसकर्मी घायल
हमले में एसआई चावड़ा समेत चार पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस टीम पर हमले की घटना के बाद क्षेत्र में कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

