Jan Samvad Express Digital
Breaking News
Image ref 146574948. Copyright Shutterstock No reproduction without permission. See www.shutterstock.com/license for more information.
Breaking Newsउज्जैनउज्जैन संभागमध्यप्रदेशराज्यराष्ट्रीय

हथियार से लेस NSG के 150 कमांडो पहुंचे उज्जैन : रात 11 बजे NSG पहुंचेगी महाकाल मंदिर

HEADLINE
  • महाकाल मंदिर में आज रात एनएसजी कमांडो की मॉक ड्रिल
  • 150 जवान संभालेंगे मोर्चा
  • उज्जैन में रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक चलेगा सुरक्षा अभ्यास
  • आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखा जाएगा

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 22 अक्टूबर की रात राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), मुंबई की टीम मॉक ड्रिल करेगी। रात 11 बजे से मध्यरात्रि के बाद 2 बजे तक चलने वाले इस अभ्यास में एनएसजी के लगभग 150 जवान शामिल होंगे।

मॉक ड्रिल श्री महाकाल महालोक स्थित मानसरोवर क्षेत्र से त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के बीच आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य संभावित आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा बलों की तत्परता, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय का आकलन करना है।

आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का होगा परीक्षण

मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल की प्रभावशीलता को परखा जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में सुरक्षा बल समय रहते कार्रवाई कर सकें और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जा सके।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

श्री महाकालेश्वर मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर और महाकाल महालोक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था महत्वपूर्ण है। एनएसजी की यह मॉक ड्रिल आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का अभ्यास करने और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

 

 

Related posts

महाराष्ट्र और कर्णाटक में NIA का छापा

कार्तिक चोक में दो परिवार में फटाखे चलाने से रोकने की बात पर हुआ विवाद , मारपीट हुई

IND vs SL: टीम इंडिया को बड़ा झटका! चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन

Leave a Comment